कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। आईआईटी-नौबस्ता मेट्रो मार्ग पर अपलाइन टनल में ट्रैक निर्माण मेट्रो ने पूरा कर लिया। आने वाले दिनों में जल्द मेट्रो की टेस्टिंग प्रक्रिया आरंभ की जा सकती है। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक कुल सात स्टेशन आते हैं। इनमें से लगभग तीन किमी हिस्सा कानपुर सेंट्रल से स्वदेशी कॉटन मिल रैम्प तक अंडरग्राउंड और लगभग 5.30 किमी हिस्सा बारादेवी से नौबस्ता तक एलिवेटेड है। बारादेवी से नौबस्ता तक लगभग 5.30 किमी लंबे एलिवेटेड सेक्शन में ट्रैक निर्माण कार्य बीते साल अक्टूबर में पूरा हो गया था। शेष कार्य भी शनिवार को पूरा हो गया। उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि कानपुर सेंट्रल से स्वदेशी कॉटन मिल रैम्प के बीच अप-लाइन टनल में ट्रैक निर्माण का कार्य पूरा होने के साथ ही अब कॉरिडोर-1 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.