नौबस्ता चौराहे पर युवक को डीसीएम ने रौंदा, मौत
कानपुर, अप्रैल 3 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। नौबस्ता चौराहे पर शुक्रवार सुबह सड़क पार कर रहा युवक डीसीएम से टकरा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां उसने दम तोड़ दिया। हालांकि युवक की पहचान नहीं हो सकी। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौबस्ता चौराहे के पास एक युवक डीसीएम की चपेट में आ गया, इससे उसकी मौत हो गई। उसके सीने में मनोज नाम गुदा है, जबकि बाएं हाथ में सरोजनी और कृष्णा व मुन्ना लिखा है। पुलिस ने डीसीएम जब्त कर ली गई है। मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.