पटना, जून 23 -- नौबतपुर स्थानीय पुलिस ने सोमवार को बिहटा-सरमेरा एनएच-131जी स्थित नेवा पुल के पास 1530 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि उसके अन्य साथी वाहन लेकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर भोजपुर के सेमरिया थाना क्षेत्र निवासी धनजी यादव है। पुलिस ने मौके से 1530 लीटर विदेशी शराब जब्त की, जो टेट्रा पैक में थी। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। उसके निशानदेही पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। यह भी पढ़ें- नौबतपुर में 15 लाख की शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...