पटना, जनवरी 8 -- नौबतपुर पुलिस ने हर्ष फायरिंग के आरोप में बुधवार को अजवां गांव से पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में पिंटू शर्मा और उनके पुत्र राहुल शर्मा शामिल है। थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पिता-पुत्र से हथियार के बारे में पता लगाने में जुटी है। गिरफ्तार पिता-पुत्र पर छठियार के दौरान हर्ष फायरिंग करने का आरोप है। थाना प्रभारी ने बताया कि 28 दिसंबर को अजवां गांव स्थित राहुल शर्मा के घर छठियार था। जिसमें नृत्य-संगीत का आयोजन किया गया था। इसके लिए बाहर से महिला डांसर बुलाई गई थी। नाच के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। हालांकि वायरल वीडियो की आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' पुष्टि नहीं करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि कि मामला प्रकाश में आने के बाद जांच पड़ताल की गई। जांच के बाद दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.