नौबतपुर में मार्बल स्लैब से दबकर मजदूर की मौत
पटना, जुलाई 8 -- नौबतपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में मंगलवार को ट्रक से मार्बल उतारने के दौरान मार्बल स्लैब से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक टंड़वा गांव निवासी 43 वर्षीय रंजीत रविदास था। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मोतीपुर निवासी सचिंद्र सिंह के निर्माणाधीन मकान में लगाने के लिए ट्रक से मार्बल लाया गया था। मजदूर ट्रक से मार्बल उतार रहा था। इसी दौरान एक भारी मार्बल स्लैब अचानक असंतुलित होकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से रंजीत रविदास मार्बल के नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल स्लैब हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया गया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.