पटना, मार्च 29 -- धनरुआ में सीमेंट लदे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिसमें सीमेंट के बोरे से दबकर 42 वर्षीय ट्रैक्टर चालक मनोज प्रसाद की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर पटना-डोभी फोरलेन पर सरवा रेलवे गुमटी के पास की है। मनोज प्रसाद धनरुआ के मझौली निवासी सिया शरण प्रसाद का पुत्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। वहीं, क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार, मनोज प्रसाद शनिवार की दोपहर धनरुआ के विरंची मोड़ से ट्रैक्टर पर सीमेंट लदा कर मसौढ़ी की और जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिससे चालक सीमेंट के बारे के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। धनरुआ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया...