पटना, फरवरी 3 -- नौबतपुर में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ सोमवार को किसान सड़क पर उतर प्रदर्शन किया। बिहटा-सरमेरा एनएच-131जी पर अजवां के पास किसान ने धरना-प्रदर्शन किया। अजवां, बथानी और चर्रा गांव के सैकड़ों किसानों ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसे लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई घंटों तक आवागमन ठप रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि गोरखा बटालियन के लिए प्रस्तावित कैंप निर्माण को लेकर सरकार द्वारा करीब 30 एकड़ कृषि योग्य भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। किसानों का कहा है कि खेती ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है और यदि उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण किया गया तो सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों की मांग है कि सरकार कृषि योग्य भूमि का अधिग्रहण न करे,...