नौबतपुर में एनएच पर अतिक्रमण कर बनी 25 गुमटियां और दुकानें तोड़ीं
पटना, जुलाई 5 -- राष्ट्रीय राजमार्ग-131जी पर सड़क सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को ममरेजपुर टोल प्लाजा के दोनों ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे बनी करीब 25 से 30 अवैध गुमटियों और दुकानों को हटाकर राजमार्ग की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई। अभियान का नेतृत्व रामनगर- कन्हौली एनएच 131जी परियोजना के जीएम (टेक) सह परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने किया। दानापुर एसडीएम के निर्देश पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बिहटा और नौबतपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी सृष्टि पाठक एवं रविशंकर रजक दंडाधिकारी के रूप में मौके पर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हाईवे से हटेंगेे अतिक्रमण, अवैध पार्किंग पर चला प्रशासन का डंडा पुलिस, प्रशासन और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने पूरे अभियान की निगरानी की।एनएचएआई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.