नौबतपुर बार्डर पर पुलिस पिकेट दोबारा चालू
चंदौली, मई 20 -- सैयदराजा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद बिहार बार्डर पर नौबतपुर स्थित पुलिस पिकेट दोबारा चालू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर मंगलवार की देर शाम पुलिस कर्मियों की डूयूटी लगा दी गई है। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि बार्डर पर तस्करी रोकने और शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए पिकेट को फिर से चालू किया गया है। पुलिस पिकेट चालू होने से आसपास के लोगों,आवागमन करने वालों को राहत मिलेगी। वहीं पशु तस्करी और शराब तस्करी पर भी अंकुश लग पाएगा। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया की पुलिस पिकेट चालू हो गया। लगभग दो वर्ष पूर्व तत्कालीन एसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस पिकेट को अचानक बंद करा दिया था। पुलिस पिकेट दोबारा शुरू होने से लोगों को राहत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.