चंदौली, सितम्बर 25 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए भारत पहुंची एक विशालकाय ओवर डायमेंशन कारगो मशीन शुक्रवार को चंदौली के नौबतपुर पहुंच गई। करीब 340 टन वजनी मशीन को 308 पहियों वाले ट्रेलर पर लादकर उड़ीसा से सड़क मार्ग से लाया जा जा रहा है। इस मशीन को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट में लगाया जाना है।बार्डर पर मशीन पहुंचते ही हाइवे पर देखने वालों की भीड़ जुट गई। मशीन को आगे ले जाने के लिए चंदौली में हाइवे पर नौबतपुर से कटरियां तक लगे शाइनेज और बोर्ड को एनएचएआई की ओर से हटाया जा रहा है। ताकि उसे आगे के लिए रवाना किया जा सके। बताया जा रहा है कि यह मशीन एक शुगर मिल वेसल/बॉयलर है, जिसे बेल्जियम से समुद्री मार्ग के जरिए भारत लाया गया। मशीन को सबसे पहले उड़ीसा के पारादीप पोर्ट पर उतारा...