चंदौली, सितम्बर 26 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। बेल्जियम से समुद्र के रास्ते ओडिसा पहुंची एक विशालकाय ओवर डायमेंशन कारगो बॉयलर मशीन शुक्रवार को बिहार से यूपी के चंदौली जिले के नौबतपुर बार्डर पर पहुंच गई। करीब दो सौ टन वजनी मशीन को 308 पहियों वाले ट्रेलर पर लादकर ओडिसा से सड़क मार्ग से लाया जा जा रहा है। इस मशीन को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के बलरामपुर में बन रहे प्लांट में लगाया जाना है। शु्क्रवार को नौबतपुर से चलकर मशीन लदा ट्रेलर हाइवे पर कटसिला के पास शाम होने की वजह से रोक दिया गया। शनिवार को पचफेड़वा के पास हाइवे पर रिंग रोड पार आगे के लिए रवाना होगा। यह भी पढ़ें- 308 पहियों वाला ट्रक यूपी पहुंचा, 200 टन वजनी वेसल पास कराने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस, देखें PHOTOS लखीमपुर खीरी जिले में लग रहे एशिया के सबसे बड़े प्लांट में इस...