पटना, मार्च 21 -- जयपुर में इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नौबतपुर बाजार का रहने वाला था। वह अपने बडे भाई के साथ हॉस्टल में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शुक्रवार को शव उसके पैतृक गांव नौबतपुर लाया गया, जहां देखते ही परिजनों में चित्कार मच गई। नौबतपुर बाजार निवासी अनिल गुप्ता के 20 वर्षीय पुत्र आदर्श राज जयपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर रहा था। वह अपने बड़े भाई अमन राज के साथ हॉस्टल में रहता था। उसके बडे भाई की हाल ही में एक निजी कंपनी में नौकरी लगी थी। हॉस्टल में रहकर ही उसका भाई नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करता था। गुरुवार की रात बड़े भाई ड्यूटी पर गया था। सुबह हॉस्टल लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी वह नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.