पटना, अप्रैल 19 -- नौबतपुर की खजूरी पंचायत पैक्स अध्यक्ष का चुनाव तत्काल स्थगित कर दिया गया। पैक्स चुनाव 20 अप्रैल को होने वाला था। मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत पर राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने चुनाव स्थगित करने का आदेश जारी किया। मामले की पुष्टि करते हुए नौबतपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मतदाता सूची विवाद को लेकर प्राधिकार ने चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि पत्र जारी कर आठ पैक्स पंचायत में से एक खजुरी पैक्स अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब सिर्फ सात पैक्स अध्यक्ष का चुनाव 20 अप्रैल को होगा।खजूरी यह भी पढ़ें- भगवानपुर पैक्स का चुनाव स्थगित पैक्स पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी खुशबू कुमारी ने 9 मार्च को पैक्स मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत निर्वाचन आयोग में की थी। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.