मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- औराई, एसं। जनाढ़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-55 पर गुरुवार को 'आंगन मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री रमा निषाद ने सेविका-सहायिका, माताओं-बहनों एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों के बीच मिठाई एवं चॉकलेट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र हमारे नौनिहाल के पोषण, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है। सेवा, सम्मान और सुशासन विकसित भारत की मजबूत नींव है। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. मोनालिसा, अनामिका पासवान, रामवृक्ष बेनीपुरी मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्र, रणवीर कुमार, ब्रजभूषण सिंह, बच्चा मंडल, चंदन कुमार, नीरज कुमार, तारकेश्वर चौधरी, शंकर सहनी, अंकित मिश्र, सोहन झा, निराला जी, शत्रुघ्न कुमार, अनिल झा, निर्भय झा, अजय झा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...