रामगढ़, अगस्त 18 -- रजरप्पा, निज प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा के शिशु वाटिका में सावन माह के उपलक्ष्य में हरित दिवस (ग्रीन डे) का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने हरे रंग के विभिन्न पेड़-पौधों, फल-सब्जियों व प्रकृति से जुड़ी अन्य वस्तुओं के मनमोहक परिधानों में सजकर पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया। नन्हें बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और उत्साह ने पूरे वातावरण को हरितमय बना दिया। बच्चों ने पेड़-पौधों के महत्व, हरियाली के लाभ तथा स्वच्छ एवं सुंदर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि हरियाली धरती माता का श्रृंगार ही नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन का आधार भी है। पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अनमोल हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम ...