हाथरस, मार्च 23 -- हाथरस। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती के निर्देशन में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में स्काउट-गाइड गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। पीएम श्री कंपोजिट स्कूल गंगचोली में स्काउट गाइड के प्रवेश सोपान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कुल 64 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए स्काउट-गाइड की मूलभूत जानकारी प्राप्त की। शिविर की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार ने की, जबकि प्रशिक्षण जिला स्काउट मास्टर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह एवं जिला गाइड मास्टर डॉ सतना सिंह द्वारा प्रदान किया गया। प्रथम दिवस विद्यार्थियों को प्रार्थना, रस्सी में विभिन्न प्रकार की गांठें बनाना तथा अच्छी आदतों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुमन, श्वेता, सरला, नैन्सी, हरेंद्र, सुशील एवं इशांक सहित विद्यालय के ...