फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- फर्रुखाबाद। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों के लिए किताबें आना शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को एक डीसीएम में किताबें जनपद में पहुंचीं। किताबों को नरेंद्र सरीन मांटेसरी स्कूल में रखवाया गया है। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि किताबें आना शुरू हो गई हैं। जल्द ही ढुलाई का टेंडर डलवाकर किताबें स्कूलों में भिजवाई जाएंगी। नए शैक्षिक सत्र से पहले किताबें स्कूलों में पहुंच जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.