मैनपुरी, अगस्त 28 -- बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर बदलने और कक्षाओं को बच्चों की चहक से गुलजार करने का खाका तैयार किया है। स्कूलों में छात्र नामांकन बढ़ाने और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अब गांव-गांव न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षा चौपाल का आयोजन होगा। इस अनूठी पहल के केंद्र में शिक्षक, छात्र, अभिभावक और ग्रामीण समुदाय होंगे, जो एक मंच पर बैठकर विद्यालयी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संवाद की नई परिपाटी शुरू करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में एआरपी और शिक्षक संकुल इस पूरी मुहिम की धुरी बनेंगे। चौपाल के जरिए ग्रामीणों को निपुण भारत मिशन के दूरगामी उद्देश्यों से जोड़ा जाएगा। साथ ही, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और टीएलएम किट जैसे आधुनिक डिजिटल संसाधनों के प्रभावी प्रयो...