बुलंदशहर, फरवरी 28 -- बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का शनिवार को नगर के नुमाइश मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। डीएम श्रुति ने दीप प्रज्वलन कर उत्सव का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि एक विकसित और सशक्त समाज की आधारशिला नौनिहालों की मजबूत नींव पर ही टिकी होती है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को एकजुट होकर कार्य करने और प्रत्येक बच्चे को 'निपुण' बनाने का आह्वान किया। डीएम श्रुति ने कहा कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्री-प्राइमरी शिक्षा भविष्य की शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है। कार्यक्रम के दौरान जनपद के सभी 16 ब्लॉकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नोडल शिक्षक, शिक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.