नौनिहालों की प्रस्तुतियां देख अभिवावक हुए भावविभोर
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 30 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। आरएसएम कॉन्वेंट स्कूल तिवारीपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव में नौनिहालों की आकर्षक प्रस्तुति देख अभिवावक भावविभोर हो गए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीष पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। बच्चों ने राधा कृष्ण नृत्य, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य,कविता, लघु नाटिका आदि प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। विद्यालय के संस्थापक, प्रबंधक बृजेश मिश्रा ने अतिथियों को सम्मानित किया। अध्यक्षता सुरेश पांडेय ने की। इस मौके पर त्रिवेणी मिश्र, आनंद मिश्र, लक्ष्मीकांत पांडेय, बसंत मिश्र, प्रधान अर्जुन मौर्य, मुन्ना पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.