बलरामपुर, अप्रैल 7 -- बलरामपुर संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र श्रीदत्तगंज के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय देवरिया मुबारकपुर में रंगारंग व संस्कृत कार्यक्रम के साथ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नौनिहालों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डब्बू मिश्रा रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अरुण यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।नन्हे बच्चों ने तुझ में रब दिखता है गीत की मधुर धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही ओ री चिरैया व यह देश है वीर जवानों का जैसे देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियों ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम की विशेषता सामाजिक विष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.