नौनिहालों का तिलक लगाकर स्वागत, माला पहनाकर हुआ सम्मान
चंदौली, अप्रैल 2 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय स्कूलों का नया शैक्षिक सत्र 2026-27 बुधवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन से ही प्रवेशोत्सव कार्यक्रम शुरू होने के साथ ही बच्चों के स्कूल पहुंचने पर शिक्षक और शिक्षिकाओं ने उनके माथे पर रोली तिलक लगाकर उनका अभिनंदन और माला पहनाकर स्वागत किया। सकलडीहा में बच्ची से फीता काटकर शुभारंभ कराया गया। वहीं बच्चों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। बुधवार को सुबह स्कूल खुलते ही जिलेभर के विद्यालयों में चहल पहल बढ़ गई। कई जगहों पर स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। बच्चों का दाखिला कराया गया। फीता काटकर छात्रा ने शैक्षिक सत्र का किया शुभारंभसकलडीहा। विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को पहले दिन स्कूल आने वाले नए बच्चों के साथ सभी छात्रों को मालाफूल और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.