हापुड़, मई 25 -- पिछले कई दिनों से हापुड़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच नौतापा शुरू हो गया है, ऐसे में नौतापा के पहले दिन ही हापुड़ की धरती तप गई। चिलचिलाती धूप में में घर से बाहर निकलते ही लोगों का हाल बेहाल हो गया। ऐसे में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी, एसी कमरों से बाहर निकलते ही लोग पसीना-पसीना हो गए। वहीं, हापुड़ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- नौतपा का प्रचंड प्रहार: आसमान से बरसी आग, लू के थपेड़ों से हाल-बेहालगर्मी की स्थिति जिले में नौतपा से पहले ही आसमान से आग बरसने लगी थी। भीषण गर्मी और जानलेवा गर्म हवाओं के थपेड़ों ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया था। इसी बीच सोमवार से नौतापा शुरू हो गया है। नौतापा के पहले ही दिन सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवर तल्ख हो गए, जैसे-जैसे दिन चढ़ा लोग दिनभर हलाका...