कानपुर, मई 26 -- कानपुर देहात। नौतपा के दुसरे दिन हर कोई तपा सा नजर आया। मौसमी की तल्खी का प्रभाव अब चरम पर जा पहंुचा है। बीते एक पखवाड़े से दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम घट बढ़ रहा है। दिन में गर्म हवा की रफ्तार से खुले आसमान के नीचे ठहरना दुश्वार हो रहा है। उमस भरी गर्मी के बीच गर्म लू के थपेडे़ लोगों को घरों में दुबकने को विवश कर रहे है। वहीं रात को तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण उमस का प्रकोप और बढ़ रहा है। जेठ माह में मौसम की तल्खी के साथ आसमान से बरस रही आग तन झुलसा रही है। यह भी पढ़ें- नौतपा में तवे की तरह तपीं सड़कें,लू ने किया बेहाल एक दिवस पहले आसमान में बादलों की आवाजही से उमस में इजाफा हुआ था। मंगलवार को आसमान साफ होने के बाद खिली तल्ख धूप से सड़के गलिया सूनी नजर आई। मंगलवार को आसमान साफ रहने के कारण उमस का असर अधिक रहा। म...