महाराजगंज, मई 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतपा में हर दिन दस एमवीए बिजली खपत अधिक हो रही है। यदि ऐसे ही उपभोक्ता बिजली खर्च करते रहें तो दो जून तक बिजली खपत बढ़कर 370 एमवीए हो जाएगी, जो विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता से अधिक होगी। ऐसे में विद्युत उपकेंद्रों में तकनीकि खराबी और फाल्ट को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा। इसे लेकर बिजली प्रशासन सकते में आ गया है।

उपभोक्ताओं की संख्या जिले में चार लाख 96 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति देने के लिए 365 एमवीए के 32 बिजली उपकेंद्र हैं। अप्रैल तक ये उपभोक्ता हर दिन 240 एमवीए बिजली खपत कर रहे थे। लेकिन मई शुरू होते ही बिजली खपत बढ गई। 25 मई को नौतपा शुरू हो गया। नौतपा शुरू होते ही दिन दस-दस एमवीए अधिक बिजली खपत बढने लगी। 240 एमवीए की जगह उपभोक्ता 310 ए...