औरैया, मई 22 -- औरैया, संवाददाता। 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा से पहले ही औरैया भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। मई के तीसरे सप्ताह में ही तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचने लगा है और आने वाले दिनों में इसके 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। तेज धूप, गर्म हवाओं और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 मई तक तापमान लगातार बढ़ेगा और नौतपा शुरू होने तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। शहर में सुबह आठ बजे के बाद ही धूप तीखी होने लगती है, जबकि दोपहर तक गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। हालात यह हैं कि बाइक सवार चेहरे ढंककर निकल रहे हैं और बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। दिबियापुर निवासी व...