बहराइच, मई 23 -- बहराइच,संवाददाता। नौतपा से पहले भीषण गर्मी में तराई तप रही है। हीटवेव झुलसा रहा है। इससे बचने को लोग घरों में कैद रहने को विवश हो रहे हैं।पंखा व कूलर भी गर्म हवाएं फेंक रहे हैं तो बार-बार ट्रिपिंग व गर्मी में एसी भी फेल हो रही है। शनिवार को दिन पारा 44 व रात का 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा तापमान मापा गया है। प्रचंड गर्मी का असर कारोबार भी पड़ने लगा है। दिन में बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसर रहा है। तराई में सूरज आग उगल रहा है। सुबह आठ बजे के बाद से ही प्रचंड गर्मी लोगों की राह रोक रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का कहर बरकरार, झुलसा रही धूप से हाल बेहाल शाम पांच बजे तक धूप पूरे शबाब पर रहती है। दोपहर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते लोग घरों से बाहर निकलने को परहेज करते हैं। मौ...