शामली, मई 25 -- शामली। 25 मई से शुरू हुए नौतपा का असर अब जनपद शामली सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखाई देने लगा है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। आसमान से आग बरसती नजर आई और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वही भीषण गर्मी से निजात पाने को युवक नदियों व टयूवैलों पर नहाते नजर आये। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के दौरान तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है तथा भीषण हीटवेव चलने के आसार हैं। सोमवार को जनपद में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय बाजारों...