अयोध्या, मई 11 -- अयोध्या, संवाददाता। प्रतिवर्ष ज्येष्ठ महीने में जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आता है तब नौतपा लगता है। साल के सबसे गर्म यह नौ दिन माने जाते हैं। इस बार नौतपा 25 मई से 2 जून तक है। इससे पहले एक बार फिर बुधवार से तीन दिनों तक तापमान कुछ कम होने की संभावना मौसम वैज्ञानिक जता रहे हैं। क्योंकि उन्हें आंधी के साथ छुटपुट बुंदाबांदी के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल इन दिनों दोपहर की तेज धूप से आम जनमानस पसीने -पसीने है। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के अधिक प्रभावशाली होने से आंधी- पानी आने के साथ गर्मी के मौसम में तापमान को कम कर दिया था। लेकिन अभी भी इसका हल्का असर बना हुआ है जिससे बादल छाने के साथ तेज हवाओं के चलने की गुंजाइश बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि नौतपा में जितनी तेज गर्मी पड़ती है उतनी अच्छी बारिश...