नौतपा में व्यापारियों ने स्थापित किया प्याऊ
बलिया, मई 25 -- बेल्थरारोड। भीषण गर्मी को देखते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नगर में प्याऊ की स्थापना किया है, जिसका उद्घाटन सोमवार को नायब तहसीलदार रोशन सिंह ने फीता काटकर किया। व्यापारियों द्वारा यह पहल नौतपा में बढ़ते तापमान और लू के प्रभाव को देखते हुए किया गया है। प्याऊ पर राहगीरों को ठंड पानी के साथ मीठा भी वितरित किया जा रहा है। इससे तेज धूप में आने- जाने वाले लोगों को काफी राहत मिल रही है। संगठन के नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू ने बताया कि भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने की उद्देश्य से प्याऊ की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का प्रहार, राहत के नहीं आसार वहीं नगर में लगे अधिकांश आरओ सिस्टम खराब पड़े हुए हैं, जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। उन्होंने खराब पड़े आरओ सिस्टम को ठीक कराने की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.