नौतपा में बिजली संकट से तड़प रहे लोग, रातभर रतजगा को मजबूर
आजमगढ़, मई 29 -- रानीकीसराय,हिन्दुस्तान संवाद। नौतपा की भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिनभर तेज धूप और उमस से परेशान नागरिकों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। वही लगातार हो रही बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से लोगों की और परेशानी बढ़ा दे रही है। हालात यह हैं कि क्षेत्र में पूरी रात में महज एक से दो घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो पा रही है, जिससे लोग रातभर जागने को मजबूर हैं। क्षेत्र में पिछले करीब एक पखवाड़े से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शाम ढलते ही कटौती का सिलसिला शुरू हो जाता है। दो घंटे के भीतर कई बार बिजली ट्रिप कर जाती है और उसके बाद पूरी रात आपूर्ति ठप हो जाती है। गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली की स्थिति क्षेत्र के अरविंद कुमार, निखिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.