बलरामपुर, मई 27 -- गैसडी, बलरामपुर। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच गैसड़ी विकासखंड में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। आसमान से बरसती आग और उमस भरी रातों में बिजली संकट ने करीब डेढ़ लाख लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। सरकार की ओर से नगरीय क्षेत्रों में 24 और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन गैसड़ी क्षेत्र में हालात इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अघोषित कटौती, बार-बार ट्रिपिंग, जले ट्रांसफार्मर और टूटे विद्युत पोलों की मरम्मत में विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा है। जिसके चलते गर्मी में अब लोगों का सब्र जबाब देता जा रहा है। यह भी पढ़ें- महादेवगंज फीडर से 36 घंटे में केवल दो घंटे बिजली मिली क्षेत्रवासियों ने जल्द ही समस्या पर ध्यान न देने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।क्षेत्रीय ...