नौतपा में धूल भरी आंधी और बारिश से राहत, बिजली आपूर्ति प्रभावित
आगरा, मई 28 -- शहर में गुरुवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। करीब शाम 7 बजे तेज धूल भरी आंधी चलने लगी, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने लगी। आंधी कम होते ही बारिश शुरू हो गई। आंधी और बारिश का असर शहर की विद्युत आपूर्ति पर भी पड़ा और सुरक्षा के मद्देनजर बिजली घर से तत्काल सप्लाई बंद कर दी गई। तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में पेड़ टूटने की खबर है। कुछ जगहों पर बिजली के खंभों और तारों में फॉल्ट हो गए। जिसके कारण कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। आंधी थमने के बाद बिजली विभाग की टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए लाइनों की पेट्रोलिंग शुरू की और जहां-जहां फॉल्ट मिले, उन्हें ठीक किया गया। आंधी के साथ हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। पिछले कई दिनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.