नवादा, मई 28 -- जेठ के महीने में पड़ने वाला नौतपा अमूमन भीषण गर्मी, चटक धूप और लू के थपेड़ों के लिए जाना जाता है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, नौतपा के नौ दिनों में धरती जितनी ज्यादा तपती है, मानसून उतना ही बेहतर बरसता है। अच्छी फसल की उम्मीद में जिले के किसान इस दौरान सूरज के रौद्र रूप का इंतजार कर रहे हैं ताकि मिट्टी को सही ऊष्मा मिल सके, लेकिन इन दिनों प्रकृति का मिजाज कुछ अलग ही है। यह भी पढ़ें- नौतपा में धरती तपने के इंतजार में किसान, पुरवा हवा चलने से उमस बरकरारकिसानों की दुविधा सोमवार से नौतपा के आरम्भ के बाद से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है, जिसने किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि मौसम का रूख क्या रहेगा, क्योंकि आगामी खरीफ की फसल पूरी तरह से इस पर ही निर्भर करेगी। बुधवार को जिले में 38 ...