बरेली, मई 26 -- नौतपा का असर दिखने लगा है और दिन-रात का तापमान बढ़ने से लोग गर्मी-उमस से बेहाल रहे। सोमवार को इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मौसम में दो दिन बाद बदलाव हो सकता है। अगले दो दिन तक तल्ख धूप और गर्म हवाओं की वजह से उमस बढ़ेगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 28 मई से तीन-चार दिन तक आसमान में बादल छाएंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 41.9 और रात में न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नौतपा सोमवार से शुरू हुआ और सुबह से कड़ी धूप निकली। यह भी पढ़ें- जानलेवा गर्मी के चलते चर्चित नौ दिनों वाले नौतपा की अवधि सोमवार से शुरू हो गई। प्रकृति के अनुरूप पहले दिन झुलसाने वाली तपिश के बीच शरीर सुखा देने वाली लू चली। तेज धूप का असर दिखा और दोपहर में सड़...