सहारनपुर, मई 28 -- सहारनपुर। जनपद में लगातार दूसरे दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। बुधवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को दिनभर परेशान किया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही दिखाई दी। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले और धूप से बचाव के लिए छाता, गमछा व पानी की बोतलों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और सोमवार को 45 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह दो दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि तापमान में कमी के बावजूद सूर्य की तपिश और उमस भरी गर्मी से लोगों...