पीलीभीत, मई 27 -- पीलीभीत। गर्मी लगातार तराई की वादियों में तपिश को बढ़ा रही है। मौसम के जानकारों का मानना है कि 28 से 31 के बीच बादल छाएंगे और गर्मी से कुछ सुकून नौतपा में मिल सकता है। हांलाकि गर्मी में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साप्ताहिक बंदी में जिला मुख्यालय पर सड़कों पर सन्नाटा सा रहा। ज्येष्ठ माह में बड़े मंगल के धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा सड़कों पर अपेक्षाकृत भीड़ और वाहनों की संख्या कम ही रही। आलम यह रहा है कि तेज गर्म हवाएं झुलसाती सी रही। लोग अपने अपने अंदाज में मौसम में गर्मी से बचने के उपाय करते देखे गए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से तप उठी दुपहरी, रात में भी छूटा पसीना राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि 28 से 31 के बीच बादल छाने और कुछ राहत गर्मी से ...