नौतपा में आसमान से बरसती रही आग 44 डिग्री तक पहुंच गया तापमान
इटावा औरैया, मई 27 -- इटावा, संवाददाता। नौतपा की शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री पहुंच गया। दोपहर में तो ऐसा लग रहा था जैसे आसमान से आग बरस रही हो। इस साल मई के महीने में गर्मी खूब परेशान कर रही है। नौतपा में स्वाभाविक रुप से गर्मी बढ़ जाती है और मंगलवार को सुबह से ही इसका अहसास होने लगा। सुबह सूर्योदय के साथ ही गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने लगी थी और दोपहर तक लगातार गर्मी में बढ़ोतरी होती रही । सुबह से ही गर्म हवा चल रही थी और दोपहर में भी यही स्थिति बनी रही। इसके कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल था। यही कारण रहा कि सड़कों पर सन्नाटा रहा और लोग कम संख्या में ही बाहर निकले। कार्यालयों में भी गर्मी के चलते कामकाज प्रभावित रहा और लोग गर्मी से बचने की प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.