मुरादाबाद, मई 25 -- मुरादाबाद। सोमवार को नौतपा की शुरुआत हो गई। धरती पर सूर्य की किरणें ज्येष्ठ के महीने के इन नौ दिनों में सबसे ज्यादा तीखी पड़ती हैं। मुरादाबाद में सोमवार को मौसम का मिजाज काफी ज्यादा गर्म महसूस किया गया। यह भी पढ़ें- शुरू हो गया नौतपा, यूपी-हरियाणा समेत यहां पहुंच सकता है 48 डिग्री तक पारा; एक राहत की बात भीगर्मी की भविष्यवाणी आने वाले दो से तीन दिन भी काफी गर्म रहने का अनुमान मौसम विभाग की तरफ से जाहिर किया गया है, मगर मौसम विभाग के पूर्वानुमान में गर्मी से राहत मिलने के संकेत भी नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को मानें तो नौतपा के तीन से चार दिनों के बाद मौसम करवट बदलेगा। यह भी पढ़ें- ​मेरठ में भीषण गर्मी का प्रकोप: तापमान 44 डिग्री के करीबपश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हिमालय क्षेत्र पर एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 2...