नौतपा ने उत्तराखंड को भी झुलसाया; देहरादून-हरिद्वार में लू का अलर्ट; यहां झमाझम बारिश
देहरादून, मई 26 -- भीषण गर्मी उत्तराखंड को भी झुलसा रही है। नौतपा के पहले दिन मैदानी जिले अधिक तपे। रुड़की में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया जबकि देहरादून में अधिकतम तापमान 40 के पार होने से गर्मी और लू ने परेशान किया। हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोग परेशान हैं। पर्यटन, अस्पताल, परिवहन और अन्य कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। जू, अस्पताल, रोडवेज बसों में लगातार लोगों की संख्या घट रही है। पलटन बाजार समेत अन्य बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। रोडवेज की साधारण बसें खाली जा रही हैं। सार्वजनिक परिवहन और बाजारों का कारोबार भी भीषण गर्मी में ठंडा हो गया है। राजधानी देहरादून जू में रविवार को लगातार पर्यटकों की संख्या कम हो रही है। इसके पीछे लगातार बढ़ रहे तापमान को वजह बताया जा रहा है। जू इंचार्ज विनोद लिंगवाल ने बताया कि 10 मई को दून जू में करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.