नौतपा के शुरू होते ही लू और डिहाइड्रेशन का बढ़ा प्रकोप
मुजफ्फर नगर, मई 26 -- सोमवार से नौतपा का भी असर शुरू हो गया है, जो आगामी 2 जून तक जारी रहेगा। इन नौ दिनों में भीषण गर्मी का दौर चरम पर रहने की आशंका है। इन दिनों सूर्य देव के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। आसमान से बरसती आग और भीषण लू (हीटवेव) के कारण लोग डिहाइड्रेशन और उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हालात यह हैं कि जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में मरीजों की भारी भरमार देखने को मिल रही है। सोमवार से नौतपा का भी असर शुरू हो गया है, जो आगामी 2 जून तक जारी रहेगा। दोपहर के समय आसमान से बरसती आग के कारण मुख्य बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर हुआ है। राहगीरों के लिए सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दूसरा मरीज धूप और गर्मी से जनित बीमारियों से पीड़ित पहुंच रहा है। डॉक्टरों ने इस मौसम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.