नई दिल्ली, मई 26 -- देश में नौतपा शुरू हुए दो दिन बीत रहे हैं और भयंकर गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग ने जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक 28 मई से उत्तर और पश्चिमी भारत में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है और तापमान में कमी आ सकती है। वैसे तो नौतपा दो जून तक चलने वाला है, हालांकि बीच में ही लू और भयंकर गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।28 मई से हो सकती है बारिश मौसम विभाग का मानें तो 28 मई से मौसम करवट लेने वाला है और फिर तापमान मं 6 से 8 डिग्री तक की कमी दर्ज की जाएगी। बता दें कि नौतपा को साल के सबसे ज्यादा गर्म दिनों में गिना जाता है। रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत के साथ ही नौतपा की ...