नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, राजस्थान के 30 जिलों में बारिश-ओलों की चेतावनी
नई दिल्ली, मई 30 -- राजस्थान में नौतपा के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 30 जिलों में तेज आंधी, बारिश और कई स्थानों पर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश और अंधड़ के कारण कई जिलों के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, दौसा जिले में अंधड़ से जुड़े हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।उत्तर-पूर्वी राजस्थान में सबसे ज्यादा असर शुक्रवार को चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, अलवर, जयपुर, भरतपुर, झुंझुनूं और करौली सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। सबसे अधिक बारिश झुंझुनूं जिले के मलसीसर क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.