नैनीताल, जून 2 -- नैनीताल, संवाददाता। आमतौर पर भीषण गर्मी और तेज तपिश के लिए जाना जाने वाला नौतपा इस बार मौसम की बेरुखी के चलते बेअसर साबित हुआ। 25 मई से 2 जून तक रहने वाले नौतपा के दौरान जहां प्रचंड गर्मी पड़ने की उम्मीद थी, वहीं लगातार बारिश और बादलों के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।नैनीताल में बीते 28 मई से मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। शहर में रुक-रुक कर बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते दिनों की तुलना में तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 मई को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जिसके बाद से मौसम खराब रहने के चलते तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और मंगलवार ...