अमरोहा, मई 27 -- गजरौला, संवाददाता। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन और रात में बार-बार हो रही अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का पसीना छूट रहा है। गर्मी के बीच घरों में लगे कूलर और एसी बंद होने पर लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में तीन से चार घंटे की बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। सोमवार से नौतपा शुरू हो गया है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक से ऊपर पहुंच रहा है। दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है। यह भी पढ़ें- नौतपा शुरू होते ही बिजली कटौती ने किया बेहाल इसके अलावा लोग गर्मी से भी बिलबिला रहे हैं। वहीं बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि नौतपा के दौरान ता...