नौतपा के पहले ही दिन तपिश से धधक उठी धरती
बांदा, मई 25 -- बांदा। जनपद में नौतपा के पहले दिन धरती तवे की तरह धधकती रही। तेज धूप में सुबह से ही आसमान में अंगारे बरसते रहे। चिलचिलाती धूप और लू की वजह से सुबह आठ बजे से ही गर्मी प्रचंड हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 47.6 व न्यूनतम 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दो दिन तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। जनपद में नौतपा में प्रचंड गर्मी कहर बरपा रही है। सोमवार को पूरा जनपद भीषण गर्मी की चपेट में रहा। गर्मी से कराह रहे गांव से लेकर शहर तक के लोग बदली व बूंदाबादी की दुआएं कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- नौतपा की तपिश दो जून तक, झुलसाएगी गर्मी इंसान से ज्यादा इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षी बेहाल हो रहे हैं। सुबह से गर्मी ने जमककर अपने तेवर दिखाए। शरीर को चुभती तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.