अलीगढ़, मई 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नौतपा के पहले ही दिन सोमवार को ताला नगरी भीषण गर्मी की चपेट में आ गई। सुबह से निकली तेज धूप और दोपहर तक चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। हालात ऐसे रहे कि धूप में कुछ मिनट खड़े होने पर ही त्वचा झुलसती महसूस होने लगी। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं। बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिखी। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक हो सकता है। सुबह 10 बजे के बाद ही सूरज की तपिश इतनी तेज हो गई कि लोग जरूरी काम निपटाकर जल्दी घर लौटते दिखे। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। गर्म हवाएं चेहरे को झुलसा रही थीं। सड़क पर चलते समय ऐसा महसूस हो रहा था मानो सामने से गर्म भट्ठी की लपटें आ रही हों। चौराहों और बाजार...