कन्नौज, मई 25 -- कन्नौज, संवाददाता। नौतपा के पहले ही दिन सोमवार को जिले में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप और दोपहर में चल रही गर्म हवाओं ने जनजीवन पर गहरा असर डाला। हालांकि हल्की बदली जरूर रही किन्तु इससे कोई खास फर्क नहीं दिखा बल्कि उमस में लोग बेहाल रहे। हालत यह रही कि दोपहर के समय शहर की प्रमुख सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। लोग केवल जरूरी काम या मजबूरी में ही घरों से बाहर निकले। शहर के रोडवेज बस स्टैंड, तिर्वा क्रॉसिंग, बड़ा बाजार, सरायमीरा, मकरंदनगर, स्टेशन रोड और लाखन तिराहा जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में दोपहर के समय आवाजाही काफी कम रही। दुकानदार भी ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। सुबह और शाम के समय ही बाजारों में कुछ चहल-पहल...