संभल, मई 26 -- नौतपा की शुरुआत के साथ ही जिले में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को दिनभर चली गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। भीषण गर्मी के चलते दोपहर होते-होते सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लू के थपेड़ों के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार से शुरू हुए नौतपा के पहले ही दिन सुबह आसमान में हल्के बादल दिखाई दिए। जिससे लोगों को मौसम में बदलाव और राहत की उम्मीद जगी। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सूरज की तपिश बढ़ती चली गई और तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर के समय शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सड़कों पर आम दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। सबसे ज्यादा दिक्...