नौतपा के पहले दिन लू का कहर, शाम तक सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
उरई, मई 25 -- उरई। नौतपा के पहले दिन सोमवार को भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे और दोपहर होते-होते पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर बाद लू का प्रकोप इतना बढ़ा कि सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। बाजार, मुख्य मार्ग और चौराहे सुनसान नजर आए। जरूरी काम से निकले लोग भी सिर और चेहरा ढककर निकलते दिखे। शाम तक लू चलती रही, जिससे राहत नहीं मिली। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। कूलर, एसी और पंखों के सहारे लोगों ने दिन गुजारा। यह भी पढ़ें- नौतपा के पहले दिन 43 डिग्री पहुंचा पारा, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा पशु-पक्षी भी छांव तलाशते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिन भीषण गर्मी और लू से राहत के आसार नहीं हैं। डॉक्टरों ने धूप में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.